ग्रेटर नोएडा में इंजीनियरिंग के छात्र को मारी गोली
नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में रविवार तड़के कार सवारों ने इंजीनियरिंग के एक छात्र को गोली मार दी। लहूलुहान छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में रविवार तड़के कार सवारों ने इंजीनियरिंग के एक छात्र को गोली मार दी। लहूलुहान छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से इलाहाबाद का रहने वाला अश्वनी गलगोटिया बीटेक का छात्र है। वह बीटा-2 में रहता था। तड़के वो अपने दोस्त सुमित गर्ग के साथ बाइक से तुगलपुर खाना लेने गया था। लौटते समय जैसे ही ये लोग कैलाश गोल चक्कर के निकट पहुंचे, इनकी कार सवार चार युवकों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद कार सवारों ने अश्वनी पर फायरिंग कर दी। गोली अश्वनी के हाथ से छूती हुई पेट में जा लगी, जिससे लहूलुहान हालत में अश्वनी वहीँ गिर पड़ा। बाद में दोस्त ने उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।
दो लाख का इनामी सुक्रमपाल गिरफ्तार
वेस्ट यूपी एसटीएफ ने दो लाख के इनामी सुक्रमपाल को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस के नंबर वन वांटेड सुक्रमपाल को मोहाली (पंजाब) से गिरफ्तार किया गया है।