तीन उच्च न्यायालयों के लिए 11 जज हुए नियुक्त
मद्रास उच्च न्यायालय में कुल 75 जज नियुक्त किए जा सकते हैं, इसमें से 20 स्थान अभी रिक्त हैं। यहां केवल एक महिला न्यायाधीश हैं।
नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट में चल रही रस्साकसी के बीच तीन उच्च न्यायालयों के लिए 11 जजों की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी गई। इनमें छह जज मद्रास, तीन छत्तीसगढ़ व दो पंजाब व हरियाणा के उच्च न्यायालय में सेवाएं देंगे।
कानून मंत्रालय ने अधिसूचना के जरिये बताया कि जो जज नियुक्त हुए हैं उनमें वी भवानी, एडी जगदीश चंदीरा, जीआर स्वामीनाथन, अब्दुल कुदोस, एम दंडापानी, देवसिगामनी ऑडिकसावल्यू मद्रास उच्च न्यायालय में दो साल के लिए अतिरिक्त जज नियुक्त किए गए हैं। मद्रास उच्च न्यायालय में कुल 75 जज नियुक्त किए जा सकते हैं, इसमें से 20 स्थान अभी रिक्त हैं। यहां केवल एक महिला न्यायाधीश हैं।
पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय में कुल 85 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 39 रिक्त हैं जबकि छत्तीसगढ़ में 22 पद स्वीकृत हैं। इनमें 11 रिक्त हैं। एक मई की स्थिति के अनुसार देश के सभी उच्च न्यायालयों में 1079 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 450 रिक्त हैं।
यह भी पढ़ें: पूर्व जज कर्णन को विमान के जरिए चेन्नई से कोलकाता ले जाया गया