रांची शहर में घुसा जंगली हाथियों का झुंड, किया तोड़फोड़
झारखंड की राजधानी रांची शहर में जंगली हाथियों का झुंड घुस गया और झुंड ने शहर में आने के बाद अफरा-तफरी मच गयी। मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के जराटोली में दो घरों में तोड़फोड़ किया।
रांची। झारखंड की राजधानी रांची शहर में जंगली हाथियों का झुंड घुस गया और झुंड ने शहर में आने के बाद अफरा-तफरी मच गयी। मंगलवार की रात हाथियों के झुंड ने रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के जराटोली में दो घरों में तोड़फोड़ किया।
देखें तस्वीरें : रांची शहर में जंगली हाथियों का झुंड
एक घर मनमासी कुजूर और दूसरा बिल्टन कुजूर का है। दोनों के घर में रखे गए धान को हाथी खा गए और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने मशाल और टीना पीटकर हाथियों को भगाया। ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों का झुंड वायोडावर्सिटी पार्क की ओर गया है।
यह भी पढ़ें -
पामेला एंडरसन ने हाथियों के लिए केरल के सीएम को किया ई-मेल