लोकसभा चुनाव 2014: क्या राज है भारी मतदान का!
नई दिल्ली। 16वीं लोकसभा के लिए 9 चरणों में हो रहे चुनाव में लोग भारी संख्या में पूरे उत्साह के साथ भागीदारी कर रहे हैं। अबतक चार चरणों में 111 लोकसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में लगभग 68.29 फीसद लोगों ने मतदान किया है। यह पिछले चुनाव से 7.9 फीसद अधिक है। वैसे 2009 में हुए चुनाव के मुकाबले मतदाताओं की संख्या में भी 28.81 फीसद का इजाफा हुआ है।

भारी मतदान के पीछे क्या राज है इस बारे में सही सही अनुमान नहीं लगाया जा सकता लेकिन माना जा रहा है कि मतदान करने को लेकर जागरूकता और एग्रेसिव प्रचार का इसमें बड़ा योगदान है। हालांकि सत्ता और विपक्ष के लोगों का इस बारे में अलग अलग आकलन है। विपक्ष का कहना है कि लोग गुस्से में हैं और सरकार के खिलाफ जोरदार तरीके से मतदान कर रहे हैं।
जिन राज्यों में कम मतदान होता था वहां भी पिछले चुनावों की तुलना में अधिक मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर मतदान हुआ है वहां भी पिछले चुनावों की तुलना में काफी अधिक मतदान हुआ। यूपी में 10 सीटों पर 66 फीसद मतदान हुआ है। अबतक बिहार में जिन छह सीटों पर मतदान हुआ है वहां भी पिछले चुनाव की तुलना में अधिक मतदान हुआ है। बिहार में छह सीटों पर 56 फीसद मतदान हुआ है। उधर, ओडिशा, असम और त्रिपुरा मेंभारी मतदान हुआ।
सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों की धमकी के बावजूद लोगों ने बढ़ चढ़ कर मतदान में भाग लिया। नक्सलियों की धमकी का लगभग कोई असर नहीं हुआ।
अबतक चार चरणों में जिन 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान हुआ है उसका मतदान प्रतिशत:---
- अरुणाचल प्रदेश 76.60 फीसद
- गोवा 76.83 फीसद
- हरियाणा 71.86 फीसद
- केरल 74.02 फीसद
- मेगालय 69.03 फीसद
- लक्ष्यद्वीप 86.79 फीसद
- मिजोरम 61.70 फीसद
- नगालैंड 88.57 फीसद
- दिल्ली 65.09 फीसद
- सिक्किम 81 फीसद
- त्रिपुरा 84.90 फीसद
- अंडमान निकोबार 70.77 फीसद
- ओडिशा 75 फीसद