नगालैंड में उग्रवादी हमला, असम राइफल्स के आठ जवान शहीद
नगालैंड में उग्रवादी हमले में असम राइफल्स के आठ जवान शहीद हो गए। छह जवान घायल हैं, जिनमें दो की हालत नाजुक है। चार जवान लापता बताए जाते हैं। उग्रवादियों ने यह हमला म्यांमार सीमा से लगे नगालैंड के सुदूर इलाके दोपहर बाद करीब ढाई बजे किया।
कोहिमा। नगालैंड में उग्रवादी हमले में असम राइफल्स के आठ जवान शहीद हो गए। छह जवान घायल हैं, जिनमें दो की हालत नाजुक है। चार जवान लापता बताए जाते हैं। उग्रवादियों ने यह हमला म्यांमार सीमा से लगे नगालैंड के सुदूर इलाके दोपहर बाद करीब ढाई बजे किया।
नगालैंड के मोन जिले के चांगलांग सू इलाके में असम राइफल्स के वाहन को निशाना बनाते हुए उग्रवादियों ने एक शक्तिशाली बम विस्फोट किया और बाद में घात लगाकर गोलीबारी की। उस समय ये जवान एक वाहन से तोबू इलाके से पानी लेकर अपनी कंपनी के शिविर की ओर लौट रहे थे। वाहन में 20 जवान थे।
असम राइफल्स के एक अधिकारी ने बताया कि वाहन से ये जवान एक टैंकर लेकर पानी लाने गए थे। उग्रवादियों ने सबसे पहले बम विस्फोट कर वाहन को निशाना बनाया और उसके बाद अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। जवानों ने उनकी गोलीबारी का जवाब दिया, लेकिन आठ जवान घटनास्थल पर ही शहीद हो गए। उग्रवादियों ने ग्रेनेड दागे थे।
शक की सुई एनएससीएन-के पर
असम राइफल्स को इस हमले के पीछे उग्रवादी संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड-खपलांग (एनएससीएन-के) का हाथ होने का शक है। हाल ही में इस उग्रवादी संगठन ने केंद्र सरकार के साथ लड़ाई नहीं करने का करार अपनी तरफ से तोड़ दिया है।
पढ़ेंः बगदाद में आतंकी हमला