ईद 20 अगस्त को
जागरण संवाददाता, लखनऊ। रमजान का महीना नजदीक है। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। मस्जिदों का रंग-रोगन शुरू हो गया है। मौलाना कल्बे सादिक ने रमजान और ईद के चांद का एलान सोमवार को किया। मौलाना के मुताबिक 21 जुलाई को पहली रमजान व 20 अगस्त सोमवार को ईद पड़ेगी।

हालांकि, मौलाना कल्बे सादिक का दावा कई वर्ष से सही हो रहा है, लेकिन उलमा इसे हजम नहीं कर पाते हैं और चांद देखे बगैर किए एलान को गलत करार देते हैं। वहीं मौलाना कल्बे सादिक का दावा है कि आज विज्ञान इतनी तरक्की कर चुका है कि हम घर बैठे सौ साल आगे क्या होगा और पीछे क्या हुआ इसका पता लगा सकते हैं। ऐसे में चांद के बारे में आखिरी वक्त तक क्यों हम लोग भ्रमित रहते हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर