Move to Jagran APP

पश्चिम की तरह विकसित होगा पूर्वी भारत : अमित शाह

शनिवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब शाह ने केंद्र व राज्य सरकार के कार्यो की खूब प्रशंसा की।

By Abhishek Pratap SinghEdited By: Published: Sun, 17 Sep 2017 11:53 AM (IST)Updated: Sun, 17 Sep 2017 11:53 AM (IST)
पश्चिम की तरह विकसित  होगा पूर्वी भारत : अमित शाह
पश्चिम की तरह विकसित होगा पूर्वी भारत : अमित शाह

रांची, ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि 2014 के चुनावी दौरे के दौरान नरेंद्र मोदी ने पूर्वी भारत की दुर्दशा देखी थी। तब उन्होंने कहा था कि भारत का पूर्वी हिस्सा विकास से अछूता रह गया है। अगर भाजपा की सरकार सत्ता में आती है तो पश्चिम भारत की तरह पूर्वी राज्यों का विकास उनकी प्राथमिकता होगी।

loksabha election banner

विगत तीन वर्षों से प्रगति पथ पर लगातार अग्रसर झारखंड को देखकर सुकून मिल रहा है। झारखंड की तरह अन्य पूर्वी राज्यों को पश्चिम भारत की तरह विकसित किया जाएगा। शाह ने कहा कि विकास के सभी मोर्चो पर मोदी सरकार ने जबर्दस्त सफलता हासिल की है। अर्थव्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है, शेयर बाजार नई ऊंचाइयां छू रहा है। महंगाई दर विगत 15 वर्षो में सबसे निचले पायदान पर है। पूरी दुनिया मान रही है कि भारत की अर्थव्यवस्था तेज गति से आगे बढ़ रही है। जबकि अमेरिका में बैठकर राहुल बाबा भारत के विकास की बात पूछते हैं।

शनिवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब शाह ने केंद्र व राज्य सरकार के कार्यो की खूब प्रशंसा की। वहीं हरमू मैदान में आयोजित गरीब कल्याण मेला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड बनाया, अब नरेंद्र मोदी उसे संवार रहे हैं। प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस देश से परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति को उखाड़ फेंका है। आजादी के बाद 19 हजार गांवों में बिजली नहीं थी, 14000 गांवों तक बिजली पहुंचाई गई। मई, 2018 तक देश के हर गांव और 2022 तक हर घर तक बिजली पहुंचाई जाएगी।

अमेरिका के बाद सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला पहला देश भारत

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में अमित शाह ने कहा कि कुछ माह पूर्व नरेंद्र मोदी सरकार ने तीन साल पूरे किए हैं। आज देश के हर नागरिक को दृढ़ विश्वास है कि भारत सही रास्ते पर आगे ब़़ढ रहा है। सरकार की बेदाग छवि की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि तीन साल में हमारे विरोधी भी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा सके। जबकि पूर्व की संप्रग सरकार में 12 लाख करोड़ रुपए के घपले-घोटाले हुए थे।

सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सीमा की सुरक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं। अमेरिका के बाद सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला पहला देश भारत बना है। जीडीपी में गुजरात के बाद दूसरे पायदान पर झारखंड हरमू मैदान में आयोजित गरीब कल्याण मेला को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विरोधी ताकतें लोगों को यह कहकर गुमराह करती हैं कि यहां कुछ नहीं हो रहा।

उन्होंने कहा कि जीडीपी के मामले में 15वें से 20वें पायदान पर रहने वाला झारखंड गुजरात के बाद दूसरे स्थान पर है। पहले राज्य समृद्ध था और लोग गरीब, अब दोनों समृद्धि की ओर अग्रसर हैं। राहुल बाबा बताएं, 50 साल में झारखंड के लिए कांग्रेस ने क्या किया शाह ने गरीब मेला में शिरकत कर रही भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जितना झारखंड को दिया उसका तिगुना भाजपा ने दिया। जब राहुल बाबा झारखंड आएं तो आपलोग उनसे पूछना, 50 साल में उनकी सरकार ने देश और झारखंड को क्या दिया।

कारगिल शहीद की पत्नी ने परोसा शाह को भोजन

अमित शाह को झारखंड के परंपरागत व्यंजनों में शुमार धुसका का स्वाद भा गया। उन्होंने छिलका रोटी की भी जमकर तारीफ की। यहां तक कि छिलका रोटी दोबारा मांगकर खाई। उन्होंने छोटे से कमरे में चादर पर बैठकर हरी पत्तियों के पत्तल में परोसा गया खाना चाव से खाया।

शाह शनिवार को अनिल उरांव (भाजपा नेता समीर उरांव के भाई) के हरमू स्थित घर में भोजन के लिए आमंत्रित थे। यहां कारगिल युद्ध में शहीद हुए हवलदार बिरसा उरांव की पत्नी मीला उरांव ने उन्हें अपने हाथों से भोजन परोस कर खिलाया।

यह भी पढ़ें: सहयोगी दलों को जिताने के लिए भी जुटेगी भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.