हिमाचल प्रदेश में भूकंप का जोरदार झटका
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को एक बजकर 40 मिनट पर भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5 आंकी गई है। अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
By Edited By: Published: Thu, 21 Aug 2014 02:44 PM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2014 03:02 PM (IST)
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को एक बजकर 40 मिनट पर भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5 आंकी गई है। अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय में भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग घरों व कार्यालयों से बाहर आ गए। प्रदेश के अन्य शहरों व कस्बों में भी लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप का केंद्र कांगड़ा-चंबा जिले की सीमाओं पर बताया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें