संघ से निकाले गए पूर्व प्रचारक ने रचाई शादी
एक महिला से संबंध उजागर होने के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ [आरएसएस] से निकाले गए पूर्व सह सरकार्यवाह केसी कन्नान ने शादी रचा ली। कन्नान मूल रूप से केरल के हैं। उन्होंने जीजाबाई से शादी की है, जिनका संबंध पलक्कड़ के संघ समर्थक परिवार से है।
नई दिल्ली। एक महिला से संबंध उजागर होने के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ [आरएसएस] से निकाले गए पूर्व सह सरकार्यवाह केसी कन्नान ने शादी रचा ली। कन्नान मूल रूप से केरल के हैं। उन्होंने जीजाबाई से शादी की है, जिनका संबंध पलक्कड़ के संघ समर्थक परिवार से है।
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, 52 वर्षीय कन्नान संघ में इतने ऊंचे पद से हटाए जाने वाले पहले सदस्य हैं। संगठन में सह सरकार्यवाह तीसरा सबसे बड़ा पद होता है। आमतौर पर संघ प्रचारक शादी नहीं करते हैं, लेकिन शादीशुदा प्रचारक निचले स्तर पर ही काम करते हैं।
केरल में गुरूवयूर के श्रीकृष्ण मंदिर में हुई शादी में दोनों परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। संघ या भाजपा का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। हालांकि संघ के राष्ट्रीय महासचिव भैयाजी जोशी और संयुक्त महासचिव दत्तात्रेय होसबाले केरल में थे, लेकिन शादी में नहीं पहुंचे।
बहुत पहले से थे संबंध
अखबार ने संघ सूत्रों के हवाले से लिखा है, कन्नान को 2012 में सह सरकार्यवाह बनाया गया था। हालांकि उक्त महिला से उनके संबंध इससे पहले से थे।
कन्नान की पूरी दास्तां
संघ के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, विवाह करना कोई अपराध नहीं है, लेकिन हमें लगता है कि कन्नान ने संगठन का मखौल उड़ाया है। इसका असर अन्य कार्यकर्ताओं की सोच पर पड़ेगा।