समुद्र में गिरा नौसेना का विमान, दो अफसर लापता
भारतीय नौसेना का एक निगरानी विमान मंगलवार की रात हादसे का शिकार होकर गोवा के निकट अरब सागर में गिर गया। जिस समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस वक्त उस पर तीन अधिकारी सवार थे। इनमें मछुआरों ने एक अधिकारी को बचा लिया, जबकि दो अब तक लापता हैं। लापता अधिकारियों
पणजी। भारतीय नौसेना का एक निगरानी विमान मंगलवार की रात हादसे का शिकार होकर गोवा के निकट अरब सागर में गिर गया। जिस समय विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस वक्त उस पर तीन अधिकारी सवार थे। इनमें मछुआरों ने एक अधिकारी को बचा लिया, जबकि दो अब तक लापता हैं। लापता अधिकारियों में एक महिला भी शामिल है। उस महिला अधिकारी के पति भी नौसेना में हैं।
नौसेना के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि डोर्नियर मैरीटाइम निगरानी विमान मंगलवार की रात नियमित परीक्षण उड़ान पर था। लगभग 10 बजे एयर स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया। इसके बाद गोवा तट से 25 समुद्री मील दूर दक्षिण-पश्चिम में यह दुर्घटनाग्रस्त होकर अरब सागर में गिर गया।
नौसेना ने दुर्घटना की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी के गठन का आदेश दे दिया है। छह जलपोतों और चार विमानों की मदद से लापता अधिकारियों की खोज की जा रही है। बचाए गए कमांडर निखिल जोशी की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है।
पक्षी से टकराया थाई एयरवेज का विमान, 231 की बाल-बाल बची जान
अंबाला के निकट वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त