Move to Jagran APP

छात्राओं को पढ़ाने के लिए 11 वर्ष से चंदा जुटा रहा बुजुर्ग

नईदुनिया से खास बातचीत में उन्होंने बताया हर वर्ष कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं की सालाना फीस जमा करते हैं।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 09:13 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 09:16 AM (IST)
छात्राओं को पढ़ाने के लिए 11 वर्ष से चंदा जुटा रहा बुजुर्ग
छात्राओं को पढ़ाने के लिए 11 वर्ष से चंदा जुटा रहा बुजुर्ग

सतना, नईदुनिया प्रतिनिधि। पुराना पॉवर हाउस निवासी उमेश साहनी 11 वर्ष से गरीब छात्राओं की पढ़ाई के लिए चंदा जुटा रहे हैं। इस राशि से गरीब छात्राओं की फीस जमा की जाती है। साहनी सेल टैक्स विभाग में 1979 से 2011 तक बाबू रहे। रिटायर्ड होने के बाद पूरा समय समाजसेवा में व्यतीत कर रहे हैं।

loksabha election banner

नईदुनिया से खास बातचीत में उन्होंने बताया हर वर्ष कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं की सालाना फीस जमा करते हैं। ऐसे होता है चयन साहनी ने बताया वे शहर के कन्या धवारी व एमएलबी स्कूल में से किसी एक स्कूल से प्रतिवर्ष 6 ऐसी छात्राओं को चयनित कराते हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर और पढ़ाई मजबूत है। वे एडमिशन फीस या परीक्षा फीस जमा कर पाने में सक्षम नहीं है।

6 छात्राओं को दी फीस गुरूवार को साहनी ने एमएलबी स्कूल की 6 छात्राओं की सालभर की फीस जमा कराई है। एक छात्रा की कुल फीस 1 हजार 20 रुपए है। कुल 6 हजार 120 रुपए उन्होंने जमा किए। इसके लिए उन्होंने कलेक्टर नरेश पाल को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया था। कलेक्टर ने ही फीस दी। पूरी फीस को इकट्ठा करने में उन्हें डेढ़ माह लगे। सेवा संकल्प में भी सक्रिय साहनी जिला अस्पताल परिसर स्थित सेवा संकल्प में भी सेवाएं दे रहे हैं। यह संस्था रोजाना मरीजों को 5 रुपए में भरपेट भोजन देती है। साहनी रोजाना सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मरीजों की थाली परोसते हैं।

यह भी पढ़ें: कोविंद के शपथग्रहण समारोह में शामिल होगा परिवार, फोन कर सभी को बुलाया

यह भी पढ़ें: चीन मुद्दे पर दुनिया हमारे साथ, बातचीत से चाहते हैं सीमा विवाद हल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.