Move to Jagran APP

अगर आप दिल्ली घूमने निकलें तो इस खतरे को न करें नजरअंदाज!

दिल्ली में घूमने लायक तमाम जगहें हैं, लेकिन इन जगहों में कुछ ऐसा है जिनसे आप अनजान हैं।

By Amit MishraEdited By: Published: Sun, 29 May 2016 07:39 PM (IST)Updated: Mon, 30 May 2016 07:50 AM (IST)
अगर आप दिल्ली घूमने निकलें तो इस खतरे को न करें नजरअंदाज!

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने डेंंगू के खतरे को देखते हुए करीब नौ ऐतिहासिक, पर्यटन, धार्मिक स्थलोंं का निरीक्षण किया। इनमेंं से चार स्थानोंं पर निगम को डेंंगू का लार्वा मिला।

loksabha election banner

जिन स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला उनमें गांधी दर्शन, चिड़िया घर, इस्कॉन मंदिर, हुमायूं का मकबरा शामिल है। निगम ने इन चार स्थानोंं के संबंधित अधिकारियोंं को नोटिस जारी किया है। निरीक्षण टीम ने कुतुब मीनार, छतरपुर मंंदिर, जहाज महल, महरौली और लोटस टेंंपल मेंं भी जांच की थी। आयुक्त ने इन स्थानोंं केे महत्व को देखते हुए इन क्षेत्रोंं मेंं एहतियाती कदम उठाने को कहा था।

माउंट एवरेस्ट पर 'जिंदा लाशें' पर्वतारोहियों को दिखाती हैं रास्ता

निगमायुक्त डॉ. पुनीत कुमार गोयल ने बताया कि पर्यटकोंं और अन्य लोगोंं की सुरक्षा को देखते हुए इस तरह के अभियान को जारी रखा जाएगा। उन्होंंने बताया कि निगम ने अपने सभी फील्ड और निरीक्षण कर्मचारियोंं, मलेरिया निरीक्षकोंं और डीबीसी कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

दिल्ली पुलिस की PCR वैन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों सुरक्षित

ये कार्यक्रम चारोंं जोन मेंं आयोजित किए जा रहे हैंं ताकि फील्ड स्टाफ को मच्छरो के प्रजनन की सघन जांच और अन्य एहतियाती उपायोंं के बारे मेंं भली-भांति अवगत कराया जा सके। डेंंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियोंं से बचाव और नियंंत्रण पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। जहां पानी जमा है, उन स्थानोंं का खास ध्यान रखा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.