'ढिशुम' ने पहले दिन की बढि़या कमाई, तोड़ दिए ये रिकॉर्ड
'ढिशुम' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक ही पहले दिन परफॉर्म किया। बताया जा रहा है कि फिल्म के कलेक्शन में शनिवार और रविवार को इजाफा होगा।
नई दिल्ली। जॉन अब्राहम, वरुण धवन और जैकलिन फर्नांडिस स्टारर फिल्म 'ढिशुम' ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले थे। ऐसे में उम्मीद थी कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा कलेक्शन करेगी। ऐसा देखने को भी मिला है।
'ढिशुम' में एंटरटेनमेंट के साथ एक्शन का तड़का लगाया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 11.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इतने कलेक्शन के साथ इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में 'ढिशुम' ने भी अपना नाम दर्ज करा लिया है। इस लिस्ट में छठे नंबर पर है।
#Dishoom Fri ₹ 11.05 cr. India biz... Biz should grow on Sat + Sun to post a healthy weekend total.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 30, 2016
इस साल पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर सलमान खान की 'सुल्तान' है। 'सुल्तान' ने पहले दिन 36.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Highest *DAY 1* of 2016...
1. #Sultan 36.54 cr
2. #Fan 19.20 cr
3. #HF3 15.21 cr
4. #Airlift 12.35 cr
continued in next tweet...— taran adarsh (@taran_adarsh) July 30, 2016
Highest *DAY 1* of 2016...
5. #Baaghi 11.94 cr
6. #Dishoom 11.05 cr
7. #UdtaPunjab 10.05 cr
Note: Nett biz. Hindi films. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) July 30, 2016
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की मानें तो शनिवार और रविवार को 'ढिशुम' के कलेक्शन में इजाफा होगा। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी मिल रही है। 'ढिशुम' भारत में ही नहीं विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि फिल्म पड़ोसी देश पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो पाई, जिसका मेकर्स के साथ-साथ वरुण धवन को भी बेहद अफसोस है।
इसे भी पढ़ें: संजय दत्त ने सलमान से दोस्ती में आई दरार के मुद्दे पर तोड़ी चुप्पी