महिलाओं से भेदभाव आतंकवाद से ज्यादा खतरनाक: पटनायक
राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।
राउरकेला। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।
नवीन पटनायक ने रविवार को यहां दो दिवसीय युवा बीजू जनता जल के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन कहा कि हम महिलाओं और लड़कियों की शक्ति को समझते और पहचानते हैं। हम उनके खिलाफ किसी भी प्रकार के उत्पीड़पन की इजाजत नहीं देंगे। उनका उत्पीड़न करना आतंकवाद से भी ज्यादा खतरनाक है।
बीजद अध्यक्ष ने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बीजू पटनायक हो याद करते हुए कहा कि वे महिलाओं का सम्मान करते थे और हमेशा महिलाओं के विकास के लिए चिंतित रहते थे। उन्होंने इनके खिलाफ कभी भी और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न का समर्थन नहीं किया।
पटनायक ने युवा शक्ति की चर्चा करते हुए कहा कि मुझे राज्य के युवाओं की क्षमता और काबिलियत पर पूरा भरोसा है जिसकी बदौलत हम सभी बाधाओं से पार पा लेंगे। उन्होंने कहा कि ओडिशा की 50 प्रतिशत आबादी 50 साल से कम है और 65 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम है। इसलिए कल्पना किया जा सकता है कि हम इसका सदुपयोग राज्य के हित में कितना कर सकते हैं। उन्होंने राज्य की युवा नीति का लाभ युवाओं को उठाने को कहा।