भाजपा के साथ जद (यू) का गठबंधन निराशाजनक: दिग्विजय सिंह
बिहार में सरकार के गठन के लिए राजद का साथ छोड़ जद (यू) ने भाजपा से हाथ मिलाया जिसे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने निराशाजनक बताया है।
नई दिल्ली (एएनआई)।"उसी को हक़ है जीने का इस ज़माने में, जो इधर का दिखता रहे और उधर का हो जाए!"
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इन पंक्तियों को ट्वीट कर बिहार में जदयू भाजपा गठबंधन को निराशाजनक बताया और नीतीश कुमार द्वारा उठाए गए इस कदम को शर्मनाक कहा है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को जनता दल (यूनाइटेड) के भाजपा के साथ मिलकर सरकार गठन की प्रक्रिया को शर्मनाक बताया।
नितीश जी का क़दम निराशाजनक है।क्या महागटबंधन करने के पहले लालू जी के परिवार के बारे में उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी?— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 27, 2017
प्रसिद्ध कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि बिहार में एकमात्र बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद है और सरकार गठन के लिए इसे मौका दिया जाना चाहिए था। कांग्रेस महासचिव ने ट्वीटर के जरिए कहा राजद को मौका नहीं दिया गया है। भाजपा न तो पहले प्रजातंत्र में विश्वास करती थी न अब करती है।
Single largest party RJD को मौक़ा नहीं दिया गया है। BJP का प्रजातंत्र में विश्वास ना पहले था ना अब है। इस कृत्य के लिए धिक्कार है।— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 27, 2017
पहले के ट्वीट में उन्होंने जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उनके इस्तीफा और भाजपा के साथ गठबंधन को निराशाजनक बताया। उन्होंने नीतीश कुमार पर सवाल उठाते हुए कहा कि महागठबंधन में शामिल होने से पहले क्या उन्हें लालू और उनके परिवार के बारे में नहीं पता था।
उन्होंने कहा, नीतीश जी को यह जानकारी होनी चाहिए कि बिहार ने महागठबंधन चुना था जो भाजपा/ मोदी सरकार के विरुद्ध थी उन्हें वापस आकर महागठबंधन में शामिल होना चाहिए।
गुरुवार शाम को इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को नीतीश कुमार ने छठी बार बिहार मुख्यमंत्री और सुशील कुमार मोदी ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा लिया।
यह भी पढ़ें: सोनिया-राहुल को उम्मीद नहीं थी नीतीश चलेंगे इस्तीफे का ब्रह्मास्त्र