Move to Jagran APP

दिग्विजय सिंह ने हमें सरकार बनाने से रोका : गोवा कांग्रेस

गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि दिग्विजय सिंह का ही सुझाव था कि राज्यपाल मृदुला सिन्हा की तरफ से सरकार बनाने के लिए न्योता आने का इंतजार करना चाहिए।

By Digpal SinghEdited By: Published: Sat, 18 Mar 2017 09:10 AM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2017 10:00 AM (IST)
दिग्विजय सिंह ने हमें सरकार बनाने से रोका : गोवा कांग्रेस
दिग्विजय सिंह ने हमें सरकार बनाने से रोका : गोवा कांग्रेस

पणजी, ऑनलाइन डेस्क। गोवा विधानसभा चुनाव में 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद सत्ता से दूर रह गई कांग्रेस में अब असंतोष साफ दिखने लगा है। पूर्व विधायक विश्वजीत राणे पहले ही पार्टी से नाराजगी जताकर इस्तीफा दे चुके हैं। अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लुईजिन्हो फलैरो ने भी इशारों-इशारों में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह व गोवा स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख केसी वेणुगोपाल पर निशाना साधा है।

loksabha election banner
फलैरो ने मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी नेताओं में विवाद की खबरों को दरकिनार कर दिया। माना जा रहा था कि इसी मुद्दे पर पार्टी सरकार बनाने में पिछड़ गई। फलैरो ने बताया कि कांग्रेस के पास 21 विधायकों का समर्थन हासिल था और सरकार बनाने के लिए इतने ही विधायकों की जरूरत थी।
गोवा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि दिग्विजय सिंह का ही सुझाव था कि राज्यपाल मृदुला सिन्हा की तरफ से सरकार बनाने के लिए न्योता आने का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैंने तो राज्यपाल को सरकार बनाने के संबंध में सूचित करने के लिए चिट्ठी भी लिख ली थी, लेकिन दिग्विजय सिंह ने कहा कि राज्यपाल हमें फोन करेंगी और इसीलिए हमने इंतजार किया।
उन्होंने कहा, '11 मार्च को मतगणना की रात ही पोर्वोरिम से निर्दलीय विधायक रोहन खूंटे और बेनौलिम से राकंपा विधायक अलेमाओ ने दो अन्य निर्दलीयों के साथ कांग्रेस को समर्थन की बात कही थी। शनिवार 11 मार्च की रात हमारे पास 21 विधायकों का समर्थन हासिल था, लेकिन दस्तखत हमारे पास नहीं थे। वेणुगोपाल और दिग्विजय सिंह को इस बारे में निर्णय लेना था। मैं किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहता. लेकिन हां, मुझे लगता है कि हमें उसी रात निर्णय ले लेना चाहिए था।'

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.