नोटबंदी से भाजपा को गहरी चोट लगने वाली हैः राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले समय में नोटबंदी भाजपा को बुरी तरह चोट पहुंचाने वाली है।
नई दिल्ली, जेएनएन। यूपी चुनावों में सपा के साथ चल रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को भाजपा के लिए घातक बताया है। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नोटबंदी भाजपा को बुरी तरह चोट पहुंचाने वाली है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि गरीबों ने नोटबंदी का स्वागत किया है। इस पर राहुल ने कहा कि नोटबंदी से गरीब लोगों की अर्थव्यवस्था नष्ट हुई है.. किसानों को बीज के लिए पैसे नहीं मिल रहे थे.. मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिल पा रही थी। क्या इससे भाजपा गरीबों के करीब पहुंच सकती है? यह बिल्कुल बेतुका है। नोटबंदी का फैसला भाजपा द्वारा पूरा संस्थागत कब्जा है।
यह भी पढ़ेंः सैन्य अभियानों के लिए सेनाध्यक्ष को सरकार का समर्थन
राहुल ने कहा कि नोटबंदी का निर्णय लेने से सिर्फ आठ घंटे पहले भारतीय रिजर्व बैंक को बताया गया। यह एक विशेष नेतृत्व शैली को दर्शाता है। राहुल ने यहां तक कहा कि नोटबंदी का फैसला लेने से पहले भाजपा मंत्रीमंडल को कैद कर लिया गया होगा। नोटबंदी का फैसला लेने के बारे में सरकार के आर्थिक सलाहकार को भी नहीं बताया गया था।
इसके आलावा राहुल ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए सपा से गठबंधन पर सकारात्मक बात की। उन्होंने कहा कि यूपी में विकास के लिए अखिलेश और मेरी सोच मिलती जुलती है। गठबंधन के बाद सब अच्छा ही हो रहा है। आगे भी अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ेंः पाक के झंडे दिखाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी : जनरल रावत