Move to Jagran APP

आसाराम पर आगबबूला हुए सांसद

दुष्कर्म के आरोप में घिरे आसाराम बापू पर सांसद भी आगबबूला नजर आ रहे हैं। लोकसभा में सोमवार को उन्हें फांसी की सजा देने तक की मांग उठी। मुंबई दुष्कर्म मामले में गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान के बाद जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने आसाराम का मामला उठाया और उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की। भाकपा नेता गुरुदास दासगुप्ता ने कहा कि आसाराम को फांसी पर लटका देना चाहिए। हालांकि शिंदे ने इसे राज्य का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया।

By Edited By: Published: Mon, 26 Aug 2013 10:41 PM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2013 04:51 AM (IST)
आसाराम पर आगबबूला हुए सांसद

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। दुष्कर्म के आरोप में घिरे आसाराम बापू पर सांसद भी आगबबूला नजर आ रहे हैं। लोकसभा में सोमवार को उन्हें फांसी की सजा देने तक की मांग उठी। मुंबई दुष्कर्म मामले में गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान के बाद जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने आसाराम का मामला उठाया और उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की। भाकपा नेता गुरुदास दासगुप्ता ने कहा कि आसाराम को फांसी पर लटका देना चाहिए। हालांकि शिंदे ने इसे राज्य का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया।

loksabha election banner

पढ़ें: आसाराम बापू से जान का खतरा मुंबई में फोटो पत्रकार के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की गूंज सोमवार को फिर से दोनों सदनों में सुनाई दी। केंद्रीय गृहमंत्री ने दोनों जगह घटना की जानकारी दी। इस पर शरद यादव ने पहले आसाराम पर वार किया। उन्होंने कहा कि इस साधु के बारे में अक्सर कुछ न कुछ सुनने को मिल रहा है। वह पूरे देश को घूमा रहा है। इस बार दुष्कर्म का आरोप लगा है। आपने इस मामले में क्या किया। सरकार को पर इस पर कुछ कहने के साथ करना भी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस साधु को सजा देने से पूरे देश में सख्त संदेश जाएगा। यादव को भाकपा के गुरुदास दासगुप्ता सहित कई अन्य सदस्यों का साथ मिला। दासगुप्ता ने आसाराम को फांसी देने की मांग के साथ झारखंड में एक महिला कांस्टेबल के साथ हुए दुष्कर्म का जिक्र करते हुए बढ़ते मामलों की तरफ सदन का ध्यान खींचा।

शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर ने भी इस तरह के सभी अपराधियों को फांसी की सजा देने की अपील की। इस पर गृह मंत्री ने कहा कि आसाराम बापू और झारखंड में कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म जैसे मामले प्राथमिक तौर पर राज्यों के हैं। इनमें जांच चल रही है।

उन्होंने कहा, 'मेरे पास इन मामलों में जानकारी नहीं है। जब भी जानकारी मिलेगी, मैं सदन को सूचित कर दूंगा।' इससे पहले मुंबइ दुष्कर्म मामले के संदर्भ में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने कहा कि दामिनी के मामले पर अब तक सुनवाई पूरी नहीं सकी है। जबकि एक के बाद एक लगातार दुष्कर्म हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फांसी जैसी सजा ऐसी घटनाओं पर थोड़ा लगाम लगाएगी। बता दें कि 17 साल की किशोरी ने आसाराम बापू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। हालांकि आसाराम ने आरोप को खारिज किया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.