Move to Jagran APP

गर्मी प्रचंड और हवा हुआ मानसून

उत्तर भारत में गर्मी पूरी शिद्दत से है, पारा आसमान छू रहा है और मानसून का कहीं अता-पता नहीं है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार विगत दो साल में जुलाई का सबसे गर्म दिन रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और बारिश शून्य रही। यह जरूर है कि आ‌र्द्रता का स्तर घट कर 65 प्रतिशत रहा। राजस्थान में झुलसा द

By Edited By: Published: Thu, 10 Jul 2014 10:59 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jul 2014 11:01 PM (IST)
गर्मी प्रचंड और हवा हुआ मानसून

नई दिल्ली। उत्तर भारत में गर्मी पूरी शिद्दत से है, पारा आसमान छू रहा है और मानसून का कहीं अता-पता नहीं है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार विगत दो साल में जुलाई का सबसे गर्म दिन रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया और बारिश शून्य रही। यह जरूर है कि आ‌र्द्रता का स्तर घट कर 65 प्रतिशत रहा। राजस्थान में झुलसा देने वाली गर्मी लोगों को परेशान करती रही। यहां अधिकतम तापमान चुरू में 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब और हरियाणा में भी मौसम का यही ट्रेंड बना रहा। हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। पंजाब में लोग गर्मी से परेशान रहे और यहां अमृतसर में सर्वाधिक तापमान 40.2 डिग्री सेल्यिस रहा। हिमाचल प्रदेश में भी मानसून कमजोर रहा। राज्य के कुछ हिस्सों हल्की से सामान्य वर्षा जरूर हुई किंतु इससे गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। हमीरपुर जिले के नादौन में सर्वाधिक बारिश 24 मिमी. दर्ज की गई। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि प्रदेश में आगामी 13 जुलाई से मानसून जोर पकड़ेगा।

loksabha election banner

उधर बंगाल और ओडिशा में मानसून भी है और उसका कहर भी। गुरुवार को बंगाल और ओडिशा 12 लोगों की मौत आसमानी बिजली गिरने से हो गई। इसमें बंगाल में नौ लोगों तथा ओडिशा के गजपति जिले में तीन लोगों की मौत बिजली गिरने से हो गई।

जम्मू-कश्मीर में 17 से 20 जुलाई के बीच वादी के अधिकांश इलाकों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में भी लोगों ने प्रचंड गर्मी झेली। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पढ़ें: चिपचिपाती गर्मी में बेहाल हुए लोग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.