फेसबुक पर शादी का झांसा दे डीयू छात्रा से रेप
दिल्ली विश्वविद्यालय [डीयू] की 21 वर्षीय छात्रा की दोस्ती फेसबुक पर बीडीएस [बैचलर इन डेंटल साइंस] की पढ़ाई कर रहे मथुरा निवासी युवक से हुई। फोन पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा। बाद में युवक अक्सर छात्रा से मिलने दिल्ली आने लगा। उसने छात्रा से शादी करने का वादा किया। इस बीच दोनों में कई बार शारीरिक संबंध भी बने। बाद
नई दिल्ली [जासं]। दिल्ली विश्वविद्यालय [डीयू] की 21 वर्षीय छात्रा की दोस्ती फेसबुक पर बीडीएस [बैचलर इन डेंटल साइंस] की पढ़ाई कर रहे मथुरा निवासी युवक से हुई। फोन पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा। बाद में युवक अक्सर छात्रा से मिलने दिल्ली आने लगा। उसने छात्रा से शादी करने का वादा किया। इस बीच दोनों में कई बार शारीरिक संबंध भी बने। बाद में युवक शादी करने की बात को टालने लगा, दबाव बनाने पर उसने पीड़िता से संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद छात्रा ने घटना की शिकायत निहाल विहार थाने में की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित छात्रा परिजनों के साथ नांगलोई इलाके में रहती है। वह डीयू में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह गैरसरकारी संगठन में काम भी करती है। पीड़िता के मुताबिक, फेसबुक के माध्यम से दो वर्ष पहले उसकी दोस्ती मथुरा से बीडीएस की पढ़ाई कर रहे विपिन शर्मा से हुई थी। दोस्ती के बाद आठ माह तक दोनों में फोन पर बात होती रही। उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और उससे मिलने विपिन अक्सर दिल्ली आने लगा।
पीड़िता के मुताबिक, विपिन ने उसे शादी करने का भरोसा दिया था। इस बीच दोनों में शारीरिक संबंध भी बन गए। बाद में उसने शादी के लिए दबाव डाला तो अप्रैल 2013 के बाद विपिन ने उससे संपर्क तोड़ लिए। उसने विपिन के परिजनों से भी बात की, लेकिन उन्होंने भी उसे बहू बनाने से इन्कार कर दिया। गत 30 मई को पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने मथुरा भी गई, लेकिन वह फरार होने में सफल हो गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर