एमसीडी चुनाव: केजरीवाल ने दी भाजपा को बधाई, बोले- मिलकर काम करेंगे
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने भी नगर निगम चुनाव में जीत के लिए भाजपा को बधाई दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की है। एमसीडी चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाते हुए भाजपा ने नगर निगम के तीनों वार्डों में बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। वहीं आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर और कांग्रेस नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर आ गई है।
चुनाव में शानदार जीत पर कई राजनीतिक दलों के नेता भाजपा को जीत की बधाई दे रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने भी नगर निगम चुनाव में जीत के लिए भाजपा को बधाई दी है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि तीनों नगर निगम में जीत के लिए भाजपा को बधाई। मेरी सरकार दिल्ली की भलाई के लिए एमसीडी के साथ मिलकर काम करेगी।
I congratulate BJP on their victory in all 3 MCDs. My govt looks forward to working wid MCDs for the betterment of Delhi— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 26, 2017
यह भी पढ़ें: दिल्ली नगर निगम में खिला कमल, कांग्रेस और आप में खलबली