Move to Jagran APP

दिल्‍ली: बसों में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू

भाजपा के सदस्यता अभियान को आम जनता तक पहुंचाने के लिए बसों में अभियान चलाने की शुरुआत की गई। इसके साथ हीं अधिवक्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए पटियाला हाउस अदालत परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी दक्षिणी दिल्ली व पश्चिमी दिल्ली के ग्रामीण इलाके में अपना

By Abhishake PandeyEdited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 10:23 AM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 10:41 AM (IST)
दिल्‍ली: बसों में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू

नई दिल्ली। भाजपा के सदस्यता अभियान को आम जनता तक पहुंचाने के लिए बसों में अभियान चलाने की शुरुआत की गई। इसके साथ हीं अधिवक्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए पटियाला हाउस अदालत परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी दक्षिणी दिल्ली व पश्चिमी दिल्ली के ग्रामीण इलाके में अपना जनाधार मजबूत करेगी। इसके लिए बैठक कर रणनीति बनाई गई।

loksabha election banner

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नकुल भारद्वाज के नेतृत्व में बसों में सदस्यता अभियान चलाने की शुरुआत हुई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने शिवाजी स्टेडियम बस टर्मिनल के परिसर में हॉकर्स तथा बस यात्रियों के बीच जाकर उन्हें भाजपा से जुड़ने की अपील की।

उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को युवाओं के बीच ले जाने के लिए रोजाना विश्वविद्यालय परिसर, कनॉट प्लेस, नेताजी सुभाष प्लेस, नेहरू प्लेस, राजधानी के विभिन्न मॉल, मल्टीप्लेक्स, कॉफी की दुकानों में जाने की सलाह दी। पटियाला हाउस अदालत परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर अधिवक्ताओं को भाजपा का सदस्य बनने तथा प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

सतीश उपाध्याय ने अधिवक्ताओं तथा अदालत के कार्य से जुड़े अन्य लोगों से प्रधानमंत्री के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के संकल्प को पूरा करने में सहयोग करने का अनुरोध किया। भाजपा नेताओं ने बताया कि अन्य अदालत परिसरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी बैठक हुई, जिसमें पश्चिमी दिल्ली तथा दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारी शामिल हुए।

सतीश उपाध्याय ने कहा कि इन दोनों संसदीय क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र भी जुड़े हुए हैं। इसलिए यहां भाजपा की स्थिति मजबूत करने के लिए ग्रामीण इलाके में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने की जरूरत है। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री विजय शर्मा, सांसद रमेश बिधूड़ी व प्रवेश वर्मा सहित कई पूर्व विधायक व नेता शामिल थे।

पढ़े - शर्मनाक : युवती ने फेसबुक पर लगाई कौमार्य की बोली


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.