Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री के साथ दीपावली मनाने से बढ़ता है जवानों का हौसला: जीडी बख्शी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों को अपना परिवार मानकर उनके बीच जाते हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी व लालबहादुर शास्त्री इस तरह से सीमाओं पर जवानों के साथ मिलते थे।

By Amit MishraEdited By: Published: Sun, 22 Oct 2017 02:56 PM (IST)Updated: Mon, 23 Oct 2017 07:19 AM (IST)
प्रधानमंत्री के साथ दीपावली मनाने से बढ़ता है जवानों का हौसला: जीडी बख्शी
प्रधानमंत्री के साथ दीपावली मनाने से बढ़ता है जवानों का हौसला: जीडी बख्शी

गुरुग्राम [महावीर यादव]। रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल (रिटा.) जीडी बख्शी का कहना है कि देश का शीर्ष नेतृत्व सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाता है, तो इससे जवान अपने आप को अकेला महसूस नहीं करता है। जवानों का न केवल मनोबल बढ़ता है। बल्कि विदेशी ताकतों पर मनोवैज्ञानिक दबाव भी बनता है।

loksabha election banner

कारगिल जैसे हालात का सामना नहीं करना पड़ता

अगर इस तरह के दौरे पहले किए गए होते तो भारत को कारगिल जैसे हालात का सामना नहीं करना पड़ता। जवानों के हौसले का ही परिणाम है कि चीन को डोकलाम में लेने के देने पड़ गए। उन्होंने कहा कि अभी तो चीन पीछे हट गया है, लेकिन हमें अगले वर्ष उससे सतर्क रहने की जरूरत है।

सेना के साथ दीपावली मना रहे हैं पीएम 

शनिवार को मेजर जनरल (रिटा.) जीडी बख्शी ने दैनिक जागरण के साथ खास बातचीत में कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद लगातार सेना के साथ दीपावली मना रहे हैं। पहली दीपावली उन्होंने सियाचिन ग्लेशियर में मनाई तो दूसरी दीपावली पर वो डोगराई वार मेमोरियल पर पहुंचे। पिछले साल हिमाचल में आइटीबीपी के जवानों के साथ रहे।

जवान भी परिवार के साथ दीपावली मनाना चाहते हैं

सेना के जवान भी अपने परिवार के साथ दीपावली मनाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों को अपना परिवार मानकर उनके बीच जाते हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी व लालबहादुर शास्त्री इस तरह से सीमाओं पर जवानों के साथ मिलते थे। पर उसके बाद यह काफी कम हो गया था। 

यह भी पढ़ें: हिंदूू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ने लड़कियों से करवाई फायरिंग, वीडियो वारयल

यह भी पढ़ें: बढ़ रहा है प्रदूषण, 2 से 3 दिन के नोटिस पर दिल्ली सरकार लागू कर सकती है ऑड-इवेन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.