हज भगदड़ में अब तक 58 भारतीयों के मारे जाने की पुष्टि
(नोट : देश-विदेश पेज के लिए) (नोट : हेडिंग में संशोधन के साथ) ----------------------- नई दिल्ली, प्रेट्र : सऊदी अरब में पिछले महीने हज भगदड़ में मारे गए कुछ और भारतीयों के शवों की पहचान की गई है। इसके साथ ही हादसे मारे गए भारतीयों की संख्या बढ़कर 58 हो गई। जबकि 78 भारतीय अब भी लापता हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविव
नई दिल्ली। सऊदी अरब में पिछले महीने हज भगदड़ में मारे गए कुछ और भारतीयों के शवों की पहचान की गई है। इसके साथ ही हादसे मारे गए भारतीयों की संख्या बढ़कर 58 हो गई। जबकि 78 भारतीय अब भी लापता हैं।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि हमने 58 भारतीयों को खोया है और 78 लापता हैं। हम लापता भारतीयों को खोजने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। सऊदी प्रशासन के मुताबिक 24 सितंबर को हज के दौरान मिना में भगदड़ से 769 मुसलमान श्रद्धालु मारे गए थे।
हालांकि कई रिपोर्टों के मुताबिक विदेशी अधिकारियों और मीडिया ने इस हादसे में मरने वालों की संख्या 1,036 बताई। सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान यह दूसरा बड़ा हादसा था। इससे पहले 11 सितंबर को मक्का के ग्रैंड मस्जिद में निर्माण कार्य के दौरान क्रेन गिरने से 11 भारतीय समेत 100 से अधिक लोग मारे गए थे।