Move to Jagran APP

कांग्रेस नेता दिग्विजिय सिंह की बेटी कर्णिका सिंह की कैंसर से मौत

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी कर्णिका सिंह ने आज दिल्ली के अस्पताल में कैंसर से जूझते हुए दम तोड़ दिया।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 11:18 AM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 01:55 PM (IST)
कांग्रेस नेता दिग्विजिय सिंह की बेटी कर्णिका सिंह की कैंसर से मौत

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की छोटी बेटी कर्णिका का कैंसर की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। कर्णिका ने आज सुबह 5:15 पर दिल्ली स्थित साकेत में मैक्स अस्पताल में आखरी सांसेंं ली।

loksabha election banner

बेटी कर्णिका सिंह की मौत पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है, 'असमय निधन अत्यंत दु:खदायी है। ईश्वर परिवार को संबल दें और दिवंगत आत्मा को शांति।'

यहां पर बता दें कि कर्णिका सिंह फिलहाल दिल्ली के साकेत में स्थित नामी अस्पताल मैक्स में भर्ती थीं, जहां पर उनका इलाज चल रहा था। कर्णिका का इलाज अमेरिका में भी चला। पिछले साल दिग्विजय सिंह कैंसर से पीड़ित अपनी बेटी को देखने अमेरिका भी गए थे।

यहां पर याद दिला दें कि दिग्विजय सिंह एक बेटा व चार बेटियां थी। उनकी पहली पत्नी की आशा की मौत 2013 में हो गई थी। पत्नी की मौत भी कैंसर से ही हुई थी।

पिछले साल ही टीवी एंकर अमृता से शादी की बात दिग्विजय सिंह ने अमरीका से एक निजी चैनल से बातचीत में कबूली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.