Move to Jagran APP

दंगल गर्ल गीता फोगाट ने खरीदी रेंजरोवर और बोल दी अनोखी बात

अपनी नई रेंज रोवर ईवोक कार खरीदने के बाद महिला पहलवान गीता फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई कार की फोटो शेयर की और साथ ही लिखा है 'कड़ी मेहनत का फल हमेशा मिलता है।

By Bani KalraEdited By: Published: Tue, 22 Aug 2017 10:05 AM (IST)Updated: Wed, 23 Aug 2017 09:17 AM (IST)
दंगल गर्ल गीता फोगाट ने खरीदी रेंजरोवर और बोल दी अनोखी बात
दंगल गर्ल गीता फोगाट ने खरीदी रेंजरोवर और बोल दी अनोखी बात

नई दिल्ली(जेएनएन)। कहते हैं मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। अपनी नई रेंज रोवर ईवोक कार खरीदने के बाद महिला पहलवान गीता फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नई कार की फोटो शेयर की और साथ ही लिखा है 'कड़ी मेहनत का फल हमेशा मिलता है" अपनी कमाई से नई कार खरीदना वाकई खुशी की बात है।

loksabha election banner

क्या है खास रेंज रोवर इवोक में
गीता फोगाट ने रेंज रोवर ईवोक को शायद इसलिए खरीदना पसंद किया क्योकिं यह एक स्पोर्ट्स कार है और खुद गीता भी स्पोर्ट्स की दुनिया से हैं। इवोक में 2.0लीटर का पेट्रोल/डीजल इंजन लगा है, जोकि 177 bhp की पावर देता है। इसमें 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगा है। गाड़ी की माइलेज 15.68 kmpl है। इसकी कीमत 53.91 से 66.6 लाख रुपये के बीच है। यह एक दमदार SUV है। इसे हर तरह के रास्तों पर आराम से ले जाया जा सकता है।



आपको बता दें कि पिछले साल 23 दिसम्बर को आई फिल्म 'दंगल' पिता महावीर सिंह फोगाट गीता और बबीता फोगाट की कहानी से प्रेरित थी। इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। गीता फोगाट ने कुश्ती की दुनिया में गीता कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने 2010 में दिल्ली में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में फ्रीस्टाइल में यह खिताब जीता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.