पुरंदेश्वरी ने नामांकन दाखिल किया
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई डी पुरंदेश्वरी ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी के तौर पे राजमपेट लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। पुरंदेश्वरी ने पिछला लोकसभा चुनाव विशाखापत्तनम से जीता था। सीमांध्र की 25 लोकसभा सीटों एवं 175 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने का शनिवार अंतिम
हैदराबाद। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई डी पुरंदेश्वरी ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी के तौर पे राजमपेट लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया।
पुरंदेश्वरी ने पिछला लोकसभा चुनाव विशाखापत्तनम से जीता था। सीमांध्र की 25 लोकसभा सीटों एवं 175 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने का शनिवार अंतिम दिन था।
इस दिन आंध्र प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रमुख बोत्सा सत्यनारायण ने चिपुरपल्ली विधानसभा सीट एवं उनकी पत्नी बोत्सा झांसी ने विजयनगरम विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किए। यहां 7 मई को मतदान होगा।