मां के हाथों से मासूम को छीन ले गया मगरमच्छ
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में नदी किनारे नहा रहे एक बालक को उसकी मां के हाथों से छीन मगरमच्छ छीन ले गया। देर रात तक उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस बल ने मौके पर गोताखोरों को तलाश के लिए लगा रखा है। थाना बबीना के ग्राम बघौरा के मजरा पंचमपुर निवासी चतुर सिंह राजपूत की पत्नी क्रांति देवी अपने 10 वर्षी
नई दुनिया, झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में नदी किनारे नहा रहे एक बालक को उसकी मां के हाथों से छीन मगरमच्छ छीन ले गया। देर रात तक उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस बल ने मौके पर गोताखोरों को तलाश के लिए लगा रखा है।
थाना बबीना के ग्राम बघौरा के मजरा पंचमपुर निवासी चतुर सिंह राजपूत की पत्नी क्रांति देवी अपने 10 वर्षीय बेटे सुमित राजपूत व छह वर्षीय पुत्री प्रियंका के साथ बेतवा नदी में नहा रही थी।
तभी मगरमच्छ सुमित को खींच ले गया। मां ने बेटी को तो छीन लिया, लेकिन बेटे को नहीं बचा सकी। गोताखोर चार घंटे की तलाश के बाद भी सुमित का पता नहीं लगा सके।