Move to Jagran APP

विश्व भ्रमण पर निकलने से पहले मोदी से मिला महिला नौसैनिक दल

आइएनएसवी तारिणी 55 फुट लंबा जहाज है। इसे भारतीय नौसेना में पिछले साल ही शामिल किया गया है। इस जहाज का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी करेंगी।

By Tilak RajEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 11:11 AM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 11:11 AM (IST)
विश्व भ्रमण पर निकलने से पहले मोदी से मिला महिला नौसैनिक दल
विश्व भ्रमण पर निकलने से पहले मोदी से मिला महिला नौसैनिक दल

नई दिल्ली, पीटीआइ। छह नौसैनिक महिला अफसरों का एक दल पहली बार विश्व भ्रमण पर निकलने वाला है। अपनी तरह के इस पहले विश्व भ्रमण के लिये चयनित इस नौसैनिक दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। चूंकि यह प्रेरणा पीएम ने ही दी थी महिला नौसैनिकों का दल दुनिया को अपनी शक्ति और देश की क्षमताओं का परिचय दे।

loksabha election banner

इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया, 'भारतीय नौसेना की छह होनहार अफसर विश्व भ्रमण पर निकल रही हैं। मैं इन अफसरों को अपने लक्ष्य में सफलता की कामना करता हूं।'

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार 'नविका सागर परिक्रमा' नामक जहाज आइएनएसवी तारिणी के जरिये यह अभियान इस महीने के आखिर में गोवा से शुरू होगा। बताया जाता है कि विश्व परिक्रमा का यह अभियान मार्च, 2018 में खत्म होगा। इस अभियान को पांच चरणों में पूरा किया जाएगा। जहाज चार बंदरगाहों फ्रीमेंटल (ऑस्ट्रेलिया), लायटिलटन (न्यूजीलैंड), पोर्ट स्टैनली (फाल्कलैंड्स) और केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका) पर रुकेगा।

बता दें कि आइएनएसवी तारिणी 55 फुट लंबा जहाज है। इसे भारतीय नौसेना में पिछले साल ही शामिल किया गया है। इस जहाज का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी करेंगी। चालक दल के अन्य सदस्यों में ले.कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति और लेफ्टिनेंट एस.विजया देवी, बी. एश्वर्या और पायल गुप्ता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार की तैयारी, पेट्रोल पंपों पर आम लोगों को यह सुविधा भी मिलेगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.