दो साल से खाली मैसूर की गद्दी को मिला नया राजा
मैसूर राजघराने के लिए आज का दिन बहुत खास है। आज नए राजा यदुवीर वडियार का राजतिलक हुआ। 23 वर्षीय यदुवीर अमेरिका में पढ़ाई करके लौटे हैं। यह एक निजी समारोह था, जिसमें राजपरिवार के सदस्यों के साथ-साथ पुरोहित और महल से जुड़े कर्मचारी ही शरीक हुए।
मैसूर। मैसूर राजघराने के लिए आज का दिन बहुत खास है। आज नए राजा यदुवीर वडियार का 27वें महाराजा के रूप में राजतिलक हुआ। 23 वर्षीय यदुवीर अमेरिका में पढ़ाई करके लौटे हैं। यह एक निजी समारोह था, जिसमें राजपरिवार के सदस्यों के साथ-साथ पुरोहित और महल से जुड़े कर्मचारी ही शरीक हुए।
वाडियार राजघराने का इतिहास 1399 से चला आ रहा है। तब राजघराने ने मैसूर पर राज करना शुरू किया था। तब से अब तक राजा की घोषणा होती आई है। राजा बनते ही यदुवीर कृष्णदात्ता चामराजा वाडियार कहलाने लगे।
मैसूर को मिला नया राजा यदुवीर वडियार, देखें तस्वीरें
पिछली बार 1974 में राजतिलक हुआ था। तब यदुवीर के चाचा श्रीकांतदत्ता नरसिम्हाराजा वाडियार को गद्दी पर बैठाया गया था। 2013 में उनका निधन हो गया था। तब से राजा का पद खाली था। श्रीकांतादत्ता नरसिम्हा राजा वाडियार और रानी गायत्री देवी को संतान नहीं है। यदुवीर का कहना है कि उन्हें अपने क्षेत्र के पर्यटन का विकास करने में रुचि है।
साभार - नई दुनिया
यह भी पढ़ें - लंदन में होगी टीपू सुल्तान के बेशकीमती शस्त्रों और कवच की नीलामी