पहले बेटी की बेहरमी से की पिटाई, फिर किया दुष्कर्म
चंडीगढ़ के सेक्टर-9 पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात पुलिस का एक हेड कांस्टेबल अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करता रहा। पीडि़त नाबालिग ने ये आप बीती पुलिस को बताई है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर हेडकांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अजीत सिंह
मोहाली, जागरण संवाददाता। चंडीगढ़ के सेक्टर-9 पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात पुलिस का एक हेड कांस्टेबल अपनी ही बेटी से दुष्कर्म करता रहा। पीडि़त नाबालिग ने ये आप बीती पुलिस को बताई है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर हेडकांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अजीत सिंह के तौर पर हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हेड कांस्टेबल की पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई है। पीडि़ता का एक पांच छह साल का भाई भी है। गत शुक्रवार रात को आरोपी हेड कांस्टेबल ने अपनी बेटी को पहले बेल्ट से जमकर पीटा उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने ये सारी बात अपनी मौसी जोकि चंडीगढ़ में रहती है उसको बता दी। पीडि़ता ने बताया कि अकसर का पिता उससे गलत काम करता है। इसके बाद मौसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी फेज-11 कुलबीर ने बताया कि आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ धारा 376 व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। आरोपी पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर में तैनात है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। वहीं पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया है जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।