दीक्षांत समारोह में 'मेक इन इंडिया' का मंत्र
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में दीक्षांत समारोह में भी मेक इन इंडिया का मंत्र छाया रहा। समारोह के मुख्य अतिथि मॉरीशस के राष्ट्रपति राजेकश्वर पुरयाग ने कहा कि भारत विश्व में अर्थव्यवस्था का पॉवरहाउस बनने की क्षमता रखता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत विश्व में अपनी मजबूत पहचान बनाने
जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में दीक्षांत समारोह में भी मेक इन इंडिया का मंत्र छाया रहा। समारोह के मुख्य अतिथि मॉरीशस के राष्ट्रपति राजेकश्वर पुरयाग ने कहा कि भारत विश्व में अर्थव्यवस्था का पॉवरहाउस बनने की क्षमता रखता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत विश्व में अपनी मजबूत पहचान बनाने में सफल होगा।
पंजाब व हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि मेक इन इंडिया, डिजीटल इंडिया, स्किल इंडिया व क्लीन इंडिया मिशन में युवाओं को अहम भूमिका निभानी होगी। उन्होंने साथ ही, यह उम्मीद भी जताई कि सरपंच से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एक दिन देश के राष्ट्रपति बनेंगे।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि टेक्निकल एजुकेशन से ही देश में बेरोजगारी दूर की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब में स्किल अभियान शुरू किया जाएगा। समारोह के दौरान एलपीयू में 30878 विद्यार्थियों को डिग्री/डिप्लोमा व विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रपति पुरयाग को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया जाएगा।