दिल्ली सरकार का दिवाली तोहफा! अनुबंधित कर्मचारियों होंगे स्थायी
सरकार ने 15 नवंबर तक सभी विभागों को अपने अनुबंधित कर्मचारियों की संख्या बताने के लिए कहा है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने लाखों अनुबंधित कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दे दिया है। दिल्ली के विभिन्न विभागों में कार्यरत लाखों अनुबंधित कर्मचारियों को स्थायी करने की घोषणा शनिवार को कर दी। सरकार ने 15 नवंबर तक सभी विभागों को अपने अनुबंधित कर्मचारियों की संख्या बताने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने निवास पर कैबिनेट की बैठक बुलाकर इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल ही कर्मचारियों को पक्का करने के लिए एक पॉलिसी बनाई गई थी। सभी विभागों को निर्देश दिया है कि 15 नवंबर तक सभी विभाग अपनी-अपनी स्कीम सरकार को भेज दें, जिसे मुख्य सचिव मॉनीटर करेंगे। हालांकि अभी तक सिर्फ गेस्ट टीचर की ही स्कीम हमें भेजी गई है।
पढ़ें- केजरीवाल कैबिनेट का फैसला, NDMC इलाके में भी मिलेगा मुफ्त पानी