पंजाब मेल में फायरिंग, पुलिसकर्मी घायल
फिरोजपुर से मुंबई जा रही पंजाब मेल में रविवार देर रात चेन पुलिंग के बाद रेलवे सुरक्षा बल के जवानों व एक दर्जन से अधिक बदमाशों के बीच जमकर फाय¨रग हुई।
जींद, जागरण संवाददाता। फिरोजपुर से मुंबई जा रही पंजाब मेल में रविवार देर रात चेन पुलिंग के बाद रेलवे सुरक्षा बल के जवानों व एक दर्जन से अधिक बदमाशों के बीच जमकर फाय¨रग हुई। बदमाशों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया, जवाब में हवाई फायर करने पर उन्होंने कई राउंड गोलियां भी चलाई। इस दौरान सिर में पत्थर लगने से एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। दिल्ली में घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई।
जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब डेढ़ बजे ट्रेन हरियाणा में धमतान साहिब व टोहाना के बीच गुजर रही थी कि कोच नंबर ए1 में सवार बदमाशों ने चेन पुलिंग कर दी जिससे ट्रेन रुक गई। एस4 कोच में बैठे रेलवे सुरक्षा बल के जवान माजरा समझने नीचे उतरे तो पाया कि 12 से अधिक लोग ट्रैक के पास खडे़ हुए हैं। जवानों ने उनसे पूछताछ शुरू की तो वे पथराव करने लगे। इस पर जवानों ने चार राउंड हवाई फायर किए तो बदमाशों ने भी फाय¨रग की। बाद में अंधेरे का फायदा उठाकर सभी फरार हो गए। जींद स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि हादसे के चलते पंजाब मेल 15 से 20 मिनट लेट हो गई।
पढ़ें: रास्ता भटक गई ट्रेन, जाना था आनंद विहार, पहुंच गई नई दिल्ली