Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेस ने अब फेसबुक पर छेड़ा अभियान

कांग्रेस ने भले ही उत्तर प्रदेश में पार्टी की नैया पार लगाने को रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) को लगाया है, लेकिन कांग्रेसियों को अभी भी उनकी रणनीति पर यकीन नहीं है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Wed, 04 May 2016 10:55 AM (IST)Updated: Thu, 05 May 2016 09:35 AM (IST)
प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेस ने अब फेसबुक पर छेड़ा अभियान

लखनऊ। कांग्रेस ने भले ही उत्तर प्रदेश में पार्टी की नैया पार लगाने को रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) को लगाया है, लेकिन कांग्रेसियों को अभी भी उनकी रणनीति पर यकीन नहीं है। अब भी इलाहाबाद से एक बार फिर प्रियंका गांधी के नाम की गुहार लगी है। यह आवाज उठी है फेसबुक पर। इसे 24 घंटे में ही साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों ने शेयर किया है।

loksabha election banner

इलाहाबाद शहर से ही लोकसभा चुनाव 2014 से पहले शहर के कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस की बागडोर देने की वकालत की थी। कई बार प्रियंका गांधी की मांग करने वाले पोस्टर भी लगाए गए। एक पोस्टर तो ऐसा था जिसमें सोनिया गांधी को बीमार और राहुल गांधी पर अधिक भार होने का हवाला देते हुए प्रियंका गांधी को फ्रंट पर लाने का तर्क दिया गया था। कांग्रेस में इस पर विवाद हुआ और इसके लिए जिम्मेदार हसीब अहमद और श्रीश चंद दूबे को पार्टी से बाहर भी कर दिए गए। हालांकि कुछ समय बाद इस जोड़ी को वापस ले लिया गया।

अब हसीब अहमद ने प्रियंका यूथ ब्रिगेड के नाम से एक फेसबुक पेज बनाया है। इसमें प्रियंका की तस्वीर के साथ 'दीदी इज कमिंग सून इन यूपी' लिखा पोस्टर पोस्ट किया है। परसों यह पोस्ट जारी हुई और कल शाम तक साढ़े तीन हजार लोग इसे शेयर कर चुके थे। 887 लाइक और 127 कमेंट भी हैं। करीब तीस फीसदी कमेंट नकारात्मक हैं। हसीब कहते हैं कि प्रियंका गांधी काफी लोकप्रिय हैं, यह इससे साफ हो जाता है। वह कांग्रेस को यूपी में टॉप पर ला सकती हैं।

कार्यकर्ताओं ने ऐलान कर दिया है कि दीदी इज कमिंग सून इन यूपी। कांग्रेस कार्यकर्ता हसीब अहमद ने प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर कई पोस्टर सोशल नेटवर्किंग साइट पर डाले हैं. इस तरह के कैंपेन से अब 2017 विधानसभा चुनाव की तैयारी साफ तौर पर झलक रही है। कार्यकर्ता प्रियंका गांधी को प्रदेश की कमान सौंपने के लिए अपनी ताकत झोंक रहे है। सोशल मीडिया पर इसका प्रचार जोर-शोर से शुरू कर दिया गया है। हाल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इलाहाबाद पहुंचने पर उनके सामने भी कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतारने की गुजारिश की थी। चुनाव में रणनीतिकार के रूप में हायर प्रशांत किशोर ने भी अपने फीडबैक में कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर यदि प्रियंका गांधी का नाम आगे किया जाए तो कांग्रेस की संभावना बढ़ जाएगी।

सोशल मीडिया पर छिड़ा प्रियंका के समर्थन में अभियान

प्रिंयका गांधी को प्रदेश की कमान संभालने के लिए ट्विटर और फेसबुक पर प्रियंका गांधी को लेकर पोस्टर की कई सीरीज डाल कर वायरल किया जा रहा है। पोस्टर सोशल नेटवर्किंग साइट पर डालने के बाद कमेंट भी आने शुरू हो गए हैं। पोस्टर जारी करने वाले नेता हसीब अहमद इससे खासे उत्साहित हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.