कटारे के समर्थन में आगे आई कांग्रेस
संपत्ति में कई गुना वृद्धि और तीन पेन कार्ड रखने के भाजपा के आरोपों को लेकर पूरी कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के साथ खड़ी हो गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यालय ने फोन कर न सिर्फ पूरे मामले की जानकारी ली, बल्कि मुस्तैदी से मोर्चे पर डटे
नई दुनिया ब्यूरो, भोपाल। संपत्ति में कई गुना वृद्धि और तीन पेन कार्ड रखने के भाजपा के आरोपों को लेकर पूरी कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के साथ खड़ी हो गई है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यालय ने फोन कर न सिर्फ पूरे मामले की जानकारी ली, बल्कि मुस्तैदी से मोर्चे पर डटे रहने के लिए भी कहा। वहीं कटारे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान को पत्र लिखकर आरोप संबंधी दस्तावेजों की सत्य प्रति मांगी है। पत्र की प्रति मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है।
शुक्रवार को भाजपा महामंत्री अरविंद भदौरिया ने शपथपत्रों के सहारे कटारे पर बेहिसाब संपत्ति स्वयं और पत्नी के नाम बनाने का आरोप लगाया था। तीन पेनकार्ड नंबर रखने की बात कही थी। कटारे पर आरोप ऐसे समय में लगे, जब व्यापमं घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग के चलते विस का मानसून सत्र 10 के बजाय तीन दिन में बिना बहस समाप्त हो गया।