Move to Jagran APP

विदेश में इलाज करा स्वदेश लौटीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष का स्वास्थ्य अब काफी ठीक हैं। वह अच्छा महसूस कर रही हैं।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 01:23 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 01:29 AM (IST)
विदेश में इलाज करा स्वदेश लौटीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
विदेश में इलाज करा स्वदेश लौटीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

नई दिल्ली, प्रेट्र : विदेश से इलाज कराकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार तड़के स्वदेश लौट आई। उनके पुत्र व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी उनके साथ ही वापस आए। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष का स्वास्थ्य अब काफी ठीक हैं। वह अच्छा महसूस कर रही हैं।

loksabha election banner

ध्यान रहे कि इस महीने के शुरू में सोनिया नियमित स्वास्थ्य चेकअप के लिए विदेश गई थीं। बाद में राहुल गांधी भी उनकी देखभाल करने के लिए 16 मार्च को वहां पहुंच गए। जानकारों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष कुछ समय से अस्वस्थ चल रही हैं। इसी के चलते उन्होंने राज्य विधान सभा चुनावों के दौरान कोई प्रचार नहीं किया।

सोनिया गांधी जब विदेश गई तो पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी थी कि वह नियमित मेडिकल चेकअप के लिए गई हैं। लेकिन किसी ने यह नहीं बताया कि वह इलाज के लिए कहां गई हैं। वैसे इस बात की चर्चा रही कि कांग्रेस अध्यक्ष का अमेरिका में इलाज चल रहा था और राहुल गांधी वहीं गए थे।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता ने कहा- राहुल गांधी अगर पार्टी नेतृत्व नहीं कर सकते तो हट जाएं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.