Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेसी नेता ने राहुल को बताया जोकर, बोले- प्रियंका बनें अध्यक्ष

    By Edited By:
    Updated: Thu, 29 May 2014 11:18 AM (IST)

    लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की दुर्गति के लिए केरल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराते हुए पार्टी उपाध्यक्ष को जोकर करार दिया है। के. करुणाकरण की कैबिनेट [1991-95] में मंत्री रह चुके टीएच मुस्तफा ने कहा कि यदि राहुल गांधी स्वेच्छा से पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें हटा दिया जाना चाहिए। साथ ही प्रियंका गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग की।

    Hero Image

    कोच्चि। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की दुर्गति के लिए केरल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराते हुए पार्टी उपाध्यक्ष को जोकर करार दिया है। के. करुणाकरण की कैबिनेट [1991-95] में मंत्री रह चुके टीएच मुस्तफा ने कहा कि यदि राहुल गांधी स्वेच्छा से पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें हटा दिया जाना चाहिए। साथ ही प्रियंका गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच बार के विधायक मुस्तफा ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'राहुल को खुद ही सभी पदों से हट जाना चाहिए और यदि वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें हटाना चाहिए। राहुल का व्यवहार बिल्कुल जोकरों की तरह है। यही वजह है कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को बड़ी पराजय का सामना करना पड़ा है। प्रधानमंत्री की भूमिका निभाना कोई बच्चों का खेल नहीं है और जनता यह जानती है।'

    पूर्व मंत्री ने कहा, राहुल को जवाबदेही स्वीकार करते हुए सभी पद छोड़ देने चाहिए। यदि वह नहीं हटते हैं तो उन्हें हटा दिया जाना चाहिए। साथ ही प्रियंका गांधी को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाना चाहिए। उनके काम करने का तरीका पागलों जैसा है। वह कुछ ऐसे लोगों से घिरे रहते हैं, जो सही-गलत हर बात में उनकी तारीफ करते हैं। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि इनमें एके एंटनी भी शामिल हैं।