Move to Jagran APP

उमा भारती बोलीं, कांग्रेस का रहा है असहिष्णुता फैलाने का इतिहास

असहिष्णुता के मुद्दे पर अब गोलबंदी तेज हो गई है। जहां एक तरफ कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगा रही है वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि समाज में नफरत फैलाने का इतिहास कांग्रेस का

By Lalit RaiEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 11:41 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 12:50 PM (IST)
उमा भारती बोलीं, कांग्रेस का रहा है असहिष्णुता फैलाने का इतिहास

नई दिल्ली। असहिष्णुता के मुद्दे पर अब गोलबंदी तेज हो गई है। जहां एक तरफ कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगा रही है वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि समाज में नफरत फैलाने का इतिहास कांग्रेस का रहा है। उन्होंने बिंदुवार तीन घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सहिष्णुता के मामले में आरोप लगाने के पहले कांग्रेस अपने दौर की घटनाओं पर चुप्पी क्यों साध लेती है।

loksabha election banner

उमा भारती के बोल

1. देश का जब धर्म के आधार पर 1947 में बंटवारा हुआ तो उस समय कौन लोग थे ये जनता जानती है। कांग्रेस के नेताओं ने सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए देश का बंटवारा कराया और उस समय लाखों बेगुनाह लोगों की जान ले ली गयी। और कांग्रेस के नेता चुपचाप तमाशा देखते रहे

2. इमरजेंसी के दौरान जनसंख्या नियंत्रण के नाम पर बड़ी संख्या में मुसलमानों की जबरन नसबंदी कर दी गई क्या वो सहिष्णुता थी।

3. 1984 में दिल्ली और देश की सड़कों पर इंदिरा गांधी की मौत के बाद जब हजारों की संख्या में सिखों का कत्लेआम किया गया क्या वो सहिष्णुता थी।

उमा ने कहा कि कांग्रेस आज तक इस सच को स्वीकार नहीं कर सकी है कि उनका राज खत्म हो चुका है। महज निजी स्वार्थ के लिए देश की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति ने आमिर खान पर निशाना साधते हुए कहा कि देश छोड़ने की बात करने वाले आमिर को ये पता करना चाहिए क्या कोई ऐसा देश है जो भारत से ज्यादा सहिष्णु है। वहीं भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सर्वे में ये बात सामने आयी है कि भारत जितना सहिष्णु देश कोई और नहीं है।

यह भी पढ़ें : हिंदू महासभा ने आमिर को बताया गद्दार कहा,इनका सिर कर देना चाहिए कलम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.