Move to Jagran APP

झूठ, द्वेष और निराशा का शिकार हो गई है कांग्रेसः एमजे अकबर

भाजपा ने आज एक बार फिर से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का बिगड़ैल बच्चा बताया है। इस बारे में भाजपा के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता एमजे अकबर ने कहा कि कांग्रेस असत्य बोलने के साथ साथ द्वेष और निराशा का शिकार हो गई

By Sudhir JhaEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2015 04:02 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2015 04:54 PM (IST)
झूठ, द्वेष और निराशा का शिकार हो गई है कांग्रेसः एमजे अकबर

नई दिल्ली। भाजपा ने आज एक बार फिर से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का बिगड़ैल बच्चा बताया है। इस बारे में भाजपा के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता एमजे अकबर ने कहा कि कांग्रेस असत्य बोलने के साथ साथ द्वेष और निराशा का शिकार हो गई है।

loksabha election banner

कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपनी मां के नाम पर नाटक करने के आरोप के जवाब में अकबर ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपनी मां के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने सबसे पहले मां के पैर छूकर आर्शीवाद लिए थे। जबकि कांग्रेस में एक मां ने पार्टी को बर्बाद कर दिया।

पढ़ेंः मां को लेकर भावुक होने पर कांग्रेस ने मोदी पर उठाए सवाल

इसपर कांग्रेस के प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने अपनी प्रतिक्रया में कहा कि राजनीति में यह महत्वपूर्ण है कि आप स्थिर मन से बात करें न की भविष्य की बातों को लेकर जहर उगलें। उधर, एमजे अकबर के हमले के जवाब में कांग्रेस के आनंद शर्मा ने कहा कि इसमें व्यक्तिगत बाली क्या बात है? शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रश्न पूछे जाने की बात से परे नहीं हैं।

पढ़ेंः भारतीय राजनीति के बिगड़ैल बच्चा हैं राहुल गांधी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.