Move to Jagran APP

कांग्रेस अनुशासन समिति ने संजय निरुपम को दी चेतावनी

कांग्रेस अनुशासन समिति ने पार्टी के मुखपत्र कांग्रेस दर्शन में सोनिया गांधी पर दिसंबर, 2015 में लेख लिखने के मामले में संजय निरुपम को चेतावनी दी है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 02:18 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 02:32 PM (IST)
कांग्रेस अनुशासन समिति ने संजय निरुपम को दी चेतावनी

नई दिल्ली। कांग्रेस अनुशासन समिति ने पार्टी के मुखपत्र कांग्रेस दर्शन में सोनिया गांधी पर दिसंबर, 2015 में लेख लिखने के मामले में संजय निरुपम को चेतावनी दी है।

prime article banner

मुंबई में कांग्रेस के स्थानीय मुखपत्र कांग्रेस दर्शन में नेहरू, सोनिया के खिलाफ पर लेख छपने पर संपादक संजय निरुपम ने माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा था कि जिन्होंने गलती की है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

इस दौरान संजय ने खुद को नाम मात्र का संपादक बताया था। इस लेख में छपा है कि सोनिया 1997 में पार्टी अध्यक्ष बनीं और फिर सरकार बनाने की असफल कोशिश भी की थी। लेख में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के कुछ फैसलों पर भी सवाल उठाए गए थे। इसमें लिखा गया है कि अगर नेहरू ने सरदार पटेल की बात मानी होती तो आज कश्मीर, तिब्बत, चीन व नेपाल की समस्या नहीं होती।

पढ़ेंः कांग्रेस दर्शन' में प्रकाशित लेख पर संजय निरूपम को नोटिस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.