Move to Jagran APP

भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा

भूमि अधिग्रहण बिल में बदलाव के विरोध में कांग्रेस की पद यात्रा ग्रेटर नोएडा के भट्टा परसौल से शुरू हो गया। इसका पहला पड़ाव दनकौर होगा। इसके बाद यात्रा दिल्‍ली रवाना होगी। तथा 16 मार्च को प्रदर्शन किया जाएगा। पदयात्रा का नेतृत्‍व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश कर रहे हैं।

By Murari sharanEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2015 03:56 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2015 05:46 PM (IST)
भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा

ग्रेटर नोएडा। भूमि अधिग्रहण बिल में बदलाव के विरोध में कांग्रेस की पद यात्रा ग्रेटर नोएडा के भट्टा परसौल से शुरू हो गया। इसका पहला पड़ाव दनकौर होगा। इसके बाद यात्रा दिल्ली रवाना होगी। तथा 16 मार्च को प्रदर्शन किया जाएगा। पदयात्रा का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश कर रहे हैं।

loksabha election banner

कांग्रेस की रैली के एलान करने के साथ ही आज दोपहर से ही भट्आ परसौल में किसानों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। एक बजे के बाद सौकड़ों की संख्या में जुटे किसानों ने भूमि अधिग्रहण के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पदयात्रा शुरू की।

अभी तक रैली में जयराम रमेश के अलाव कांग्रेस का कोई बड़ा नेता रैली में नहीं पहुंचा है। हालांकि आगे इसमें प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्रीयुवक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह बराल भी शामिल होंगे।

इस पदयात्रा में राहुल गांधी के शामिल होने की भी अटकलें लगाई जा रही थी । हालांकि कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। पदयात्रा में गाजियाबाद, बुलंदशहर और अलिगढ़ के किसान भी शामिल हुए।

पढ़ें: नौ अहम संशोधनों के साथ भूमि अधिग्रहण बिल लोस में पारित

तस्वीरें: भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेस का अभियान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.