Move to Jagran APP

विस चुनाव: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने दिया महिलाओं को सबसे अधिक टिकट

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं को टिकट देने में राजनीतिक पार्टियां खुलकर दरियादिली दिखाई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की पत्नी अमीता और दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रही महत्वपूर्ण महिलाओं में शामिल हैं।

By Abhishake PandeyEdited By: Published: Tue, 30 Sep 2014 12:24 PM (IST)Updated: Tue, 30 Sep 2014 12:25 PM (IST)
विस चुनाव: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने दिया महिलाओं को सबसे अधिक टिकट

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार महिलाओं को टिकट देने में राजनीतिक पार्टियां खुलकर दरियादिली दिखाई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की पत्नी अमीता और दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रही महत्वपूर्ण महिलाओं में शामिल हैं।

loksabha election banner

इन चुनावों में कांग्रेस ने सबसे अधिक महिलाओं को टिकट दिया है। बहरहाल, अमीता पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस ने सर्वाधिक 27 महिलाओं को, भाजपा ने 21, राकांपा ने 16, शिवसेना ने 10 महिलाओं को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की सूची में पुणे की पार्वती सीट से विधायक माधुरी मिसाल और बीड की परली सीट से पंकजा मुंडे के अलावा सभी महिला उम्मीदवार पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।

दहिसर सीट से भाजपा ने पार्षद मनीषा चौधरी को टिकट दिया है। पार्टी की कुल 21 महिला उम्मीदवारों में से दो राकांपा से आई हुई हैं। पूर्व राकांपा नेता भारती लाव्हेकर वर्सोवा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं जबकि पूर्व राकांपा नेता और विधान परिषद सदस्य मंडा महात्रे बेलापुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। म्हात्रे का मुकाबला उनकी पूर्व पार्टी राकांपा के नेता गणेश नाइक से होगा।

कांग्रेस ने कई महिला विधायकों को फिर चुनाव मैदान में उतारा है जिनमें महिला एवं बाल विकास मंत्री वर्षा गायकवाड़ (धारावी), यशोमती ठाकुर (तोएसा), प्रणति शिंदे (सोलापुर सिटी सेंट्रल), निर्मला गावित (इगतपुरी) और एन्नी शेखर (कोलाबा) आदि शामिल हैं।

पढ़े : शिवसेना ने भाजपा को हिंदुत्व का इस्तेमाल करने वाली पार्टी कहा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.