संगीतकार रविंद्र जैन अस्पताल मे भर्ती, हालत स्थिर
दिग्गज संगीतकार रविंद्र जैन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हे लीलावती अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है लेकिन वह फिलहाल वेटीलेटर पर है।
मुंबई। दिग्गज संगीतकार रविंद्र जैन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हे लीलावती अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है लेकिन वह फिलहाल वेटीलेटर पर है।
71 वर्षीय संगीतकार मूत्र संबंधी संक्रमण के चलते किडनी की समस्या से जूझ रहे है। उन्हे एयर एंबुलेस से बुधवार को नागपुर के वॉकहार्ड अस्पताल से मुंबई लाया गया और उपचार के लिए लीलावती अस्पताल मे भर्ती कराया गया। उनके भाई महिंद्रा ने बताया कि उन्हे आइसीयू मे वेटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत स्थिर है और सेहत मे सुधार हो रहा है। उन्हे दो दिनो मे छुट्टी मिल सकती है। जैन पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह रविवार को एक कंसर्ट के लिए नागपुर गए थे लेकिन वह उसमे भाग नही सके थे। जैन ने 70 के दशक मे 'चोर मचाए शोर', 'गीत गाता चल', 'चितचोर' और 'अंखियो के झरोखो से' जैसी हिट फिल्मो मे संगीत दिया था।
पढ़ेंः इस बार एआर रहमान को मिलेगा हृदयनाथ मंगेशकर अवाॅर्ड