सर्द हवाओं ने छुड़ाई कंपकपी, हवाई, रेल, सड़क यातायात प्रभावित
पिछले कई दिनों से पूरे उत्तर भारत को सर्द हवाओं के थपेड़ो से जूझना पड़ रहा है। कहीं कम तो कहीं ज्यादा कोहरा भी लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। तेज ठंडी हवाओं से सर्दी अचानक से बढ़ गई। शनिवार सुबह करीब तीन बजे न्यनतम तापमान जहां दस डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं अधिकतम तापमान 13
नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से पूरे उत्तर भारत को सर्द हवाओं के थपेड़ो से जूझना पड़ रहा है। कहीं कम तो कहीं ज्यादा कोहरा भी लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। तेज ठंडी हवाओं से सर्दी अचानक से बढ़ गई। शनिवार सुबह करीब तीन बजे न्यनतम तापमान जहां दस डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं अधिकतम तापमान 13 डिग्री था। हालांकि आज सुबह कोहरा न होने की वजह लोगों को परेशानी थोड़ी कम हुई। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों के भीतर बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। एक-दो दिनों में पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी से ठंड में और वृद्धि होगी।
हालांकि घने कोहरे से घिरे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत देश के अन्य मैदानी राज्यों में शुक्रवार को मौसम अमूमन साफ रहा। कोहरे का असर बहुत कम देखा गया। लेकिन कोहरे की वजह से हवाई यातायात का प्रभावित होना लगातार जारी है। शुक्रवार को भी सात उड़ानें रद की गई थीं वहीं 100 से ज्यादा विमानों के संचालन में घंटों विलंब हुआ। चार ट्रेनें भी रद करनी पड़ी जबकि दो दर्जन से अधिक ट्रेनों के आवागमन पर प्रभाव पड़ा।
दिल्ली में मिली सर्दी से कुछ राहत
बारिश और हवा से कोहरा छंटने का इंतजार
सुबह का आगाज कोहरे के साथ हुआ, दिन चढ़ने के साथ सूरज ने भी अपनी तपिश देने की भरपूर कोशिश की, लेकिन दो किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती हवाओं ने उसकी तपिश का एहसास नहीं होने दिया। ओस ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इससे पशु-पक्षी और पौधे भी प्रभावित हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन में पारा 9 डिग्री तक पहुंच सकता है।
शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम व न्यूनतम तापमान 19.7(सामान्य से 3 डिग्री कम) व 11.6 (सामान्य से 3 डिग्री अधिक) डिग्री दर्ज किया गया। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भीषण ठंड जारी है। गुलमर्ग में गुरुवार रात हल्की बर्फबारी भी हुई। कारगिल क्षेत्र सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया। लद्दाख में भी इतना ही तापमान रहा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर