Move to Jagran APP

पहाड़ों पर पड़ रही ठंड से सर्द हो रही रात

राजधानी में न्यूनतम तापमान एक बार फिर सामान्य से कम दर्ज किया गया। वहीं चार स्थानों पर तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से कम पहुंच गया।

By Sudhir JhaEdited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 09:25 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 09:43 AM (IST)
पहाड़ों पर पड़ रही ठंड से सर्द हो रही रात

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी में न्यूनतम तापमान एक बार फिर सामान्य से कम दर्ज किया गया। वहीं चार स्थानों पर तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से कम पहुंच गया। हालांकि, शनिवार को सुबह हल्की धूप और शाम को चलने वाली ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बनाए रखा। वहीं छुट्टी का दिन होने के कारण कई लोग सार्वजिनक स्थलों पर पिकनिक व मौजमस्ती करते देखे गए।

loksabha election banner

मौसम विभाग के मुताबिक, रात के तापमान में कमी का मुख्य कारण पहाड़ों पर पड़ रही ठंड है। वहां से चलने वाली उत्तरी-पश्चिमी हवाएं दिन में धूप खिलने के कारण प्रभावी नहीं कर रही है लेकिन रात के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी के न्यूनतम तापमान में 25 नवंबर को बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। क्योंकि 24 को उत्तरी पाकिस्तान में स्थित पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होगा।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस दौरान आद्र्रता का स्तर अधिकतम 88 तथा न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी में सबसे कम न्यूनतम तापमान लोधी रोड का 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने तथा हल्की धुंध के साथ दिन की शुरुआत होने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.