लखनऊ का ब्रांड एंबेसडर बन सकता हूं: राज्यपाल
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को शुक्रवार सुबह एक ऐसी पुस्तक मिली कि जिसे उन्होंने खोला तो घंटे भर से पहले उस पर से अपनी नजर नहीं हटा पाए। शाम को समारोह होने तक वह इसे इतना समझ चुके थे कि अपने संबोधन में बोले- 'पांच साल बाद मैं यहां पर्यटकों का मार्गदर्शन कर सकता हूं..यहां की भाषा में कहूं तो लखनऊ क
जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक को शुक्रवार सुबह एक ऐसी पुस्तक मिली कि जिसे उन्होंने खोला तो घंटे भर से पहले उस पर से अपनी नजर नहीं हटा पाए। शाम को समारोह होने तक वह इसे इतना समझ चुके थे कि अपने संबोधन में बोले- 'पांच साल बाद मैं यहां पर्यटकों का मार्गदर्शन कर सकता हूं..यहां की भाषा में कहूं तो लखनऊ का ब्रांड एंबेसडर बन सकता हूं।'
जिस पुस्तक को देखकर राज्यपाल ने यह बात कही वह जागरण समूह की ओर से तैयार कॉफी टेबल बुक 'दि कल्चर एंड हिस्ट्री ऑफ लखनऊ' थी। राज्यपाल ने लखनऊ से जुड़े फिल्मकार मुजफ्फर अली व जागरण समूह के सीएमडी महेंद्र मोहन गुप्त के साथ शुक्रवार शाम कॉफी बुक का विमोचन किया।
संक्षिप्त संबोधन में राज्यपाल ने जागरण समूह के साथ जुड़े छह करोड़ पाठकों की संख्या को ¨हदुस्तान के इतिहास में महान पराक्रम और कीर्तिमान स्थापित करने वाला बताया।
इससे पहले जागरण समूह के सीएमडी महेंद्र मोहन गुप्त ने राज्यपाल राम नाईक व फिल्मकार मुजफ्फर अली का स्वागत किया। कॉफी टेबल बुक में लखनऊ की समृद्ध एतिहासिक विरासत के बारे में विस्तार से बताया गया है।