छेड़खानी करने पर यात्रियों ने कोच अटेंडेंट को पीटा
पीडि़ता ने बताया कि वह सो रही थी। इसी दौरान कोच अटेंडेंट बगल में बैठ गया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर यात्रियों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।
जमुई, जागरण संवाददाता। छेड़खानी करने के आरोप में यात्रियों ने सोमवार की रात गोरखपुर-हावड़ा पूर्वाचल एक्सप्रेस के कोच अटेंडेंट की जमकर पिटाई की। बाद में उसे झाझा रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसे लेकर यात्रियों ने झाझा स्टेशन पर भी बवाल काटा।
उधर मंगलवार तड़के हावड़ा-दानापुर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में यात्रा कर रही एक महिला के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर यात्रियों ने आरोपी की धुनाई कर उसे किऊल रेल पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार गोरखपुर-हावड़ा पूर्वाचल एक्सप्रेस के एसी ए-1 में बर्थ नंबर तीन पर यात्रा कर रहे मुजफ्फरपुर के डॉ. एके मुकेश की पत्नी मनीषा कुमारी के साथ कोच अटेंडेंट शेख जमालुद्दीन (28) ने छेड़छाड़ की।
वह पति के साथ हावड़ा जा रही थी। पीडि़ता ने बताया कि वह सो रही थी। इसी दौरान कोच अटेंडेंट बगल में बैठ गया और छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर यात्रियों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।