Move to Jagran APP

महिलाओं-अश्वेतों में हिलेरी लोकप्रिय, डोनाल्ड ट्रंप पर पांच अंक की बढ़त

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले के रुझानों में हिलेरी क्लिंटन की डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त बरकरार है।

By Lalit RaiEdited By: Published: Tue, 25 Oct 2016 09:13 AM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 10:30 AM (IST)
महिलाओं-अश्वेतों में हिलेरी लोकप्रिय, डोनाल्ड ट्रंप पर पांच अंक की बढ़त

वाशिंगटन(आइएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अब करीब दो हफ्ते का समय रह गया है। हिलेरी और ट्रंप एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के बीच जोरदार ढंग से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। एक ताजा सर्वे के मुताबिक हिलेरी क्लिंटन पांच अंक के साथ ट्रंप पर बढ़त बनाए हुई हैं।

loksabha election banner

युवाओं-अश्वेतों में हिलेरी लोकप्रिय

सीएनएन और ओआरसी के पोल रिजल्ट के अनुसार हिलेरी को 49 फीसद लोगों का समर्थन हासिल है, जबकि ट्रंप को 44 फीसद लोग पसंद कर रहे हैं। हिलेरी को जहां युवा मतदाताओं और अश्वेतों से भरपूर समर्थन मिल रहा है, वहीं डोनाल्ड ट्रंप को श्वेतों का समर्थन हासिल है। 45 से कम उम्र वालों के बीच करीब 53 फीसद हिलेरी के समर्थन में हैं, जबकि पिछले सर्वे में ये आंकड़ा 47 फीसद था।

हिलेरी ने ट्रंप को बताया लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा

श्वेत मतदाताओं में ट्रंप आगे

50 से 64 एज ग्रुप में हिलेरी, ट्रंप से चार अंक पीछे चल रही हैं। हिलेरी को अश्वेतों का करीब 72 फीसद समर्थन मिल रहा है जो कि पिछले आंकड़े में ये 69 फीसद था। ट्रंप को फिलहाल 54 फीसद श्वेत मतदाताओं का समर्थन हासिल है। जो कि पिछले आंकड़े 49 फीसद से पांच अंक ज्यादा है। हालांकि महिला मतदाताओं में हिलेरी को 53 फीसद समर्थन हासिल है,जबकि ट्रंप 12 अंक पीछे 41 फीसद महिला मतदाताओं को लुभाने में कामयाब रहे हैं।

अब पॉर्न स्टार ने लगाया ट्रंप पर यौन दु‌र्व्यवहार का आरोप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.