Move to Jagran APP

गुजरात विधानसभा में भिड़े कांग्रेस और भाजपा विधायक

पिछले तीन दशक में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान ऐसी घटना हुई, जिसने इसकी गरिमा को तार-तार कर दिया।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 08:24 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 09:09 PM (IST)
गुजरात विधानसभा में भिड़े कांग्रेस और भाजपा विधायक
गुजरात विधानसभा में भिड़े कांग्रेस और भाजपा विधायक

जागरण संवाददाता, गांधीनगर। गुजरात विधानसभा में किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस विधायकों की भिड़ंत में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री निर्मला वाघवानी और कांग्रेस विधायक बलदेवजी ठाकोर को चोटें आई। पिछले तीन दशक में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान ऐसी घटना हुई, जिसने इसकी गरिमा को तार-तार कर दिया।

loksabha election banner

प्रश्नकाल के दौरान अमरेली से कांग्रेस विधायक परेश धानाणी ने किसानों की आत्महत्या से जुड़ा सवाल पूछा। सरकार की ओर से इसका जवाब टालने का प्रयास किया गया। हालांकि, खुद गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा पहले ही स्वीकार कर चुके थे कि किसानों की आत्महत्या की घटनाएं हुई हैं।

इसी बीच धानाणी और कांग्रेस विधायक बलदेवजी ठाकोर अन्य विधायकों के साथ अध्यक्ष की मेज के सामने आ गए। इसके बाद भाजपा विधायक भी वेल में आ गए। इसी दौरान विधायक आपस में उलझ गए। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कांग्रेस विधायक बलदेवजी पर हमला करने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस विधायक शक्तिसिंह गोहिल ने भाजपा विधायकों पर कांग्रेस विधायक का गला दबाने का आरोप लगाया।

परेश धनाणी ने कहा कि किसानों की आत्महत्या पर सरकार जवाब देने से बचने का प्रयास कर रही है। आत्महत्या को सामान्य मौत में खपाकर सरकार जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। उधर, वाघवानी ने कहा कि कांग्रेस विधायकों पर हमला करने का आरोप लगाया। घटना के बाद वाघवाणी हाथ में और कांग्रेस विधायक ठाकोर पैर में पट्टी किए नजर आए।

 यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव नतीजों का संकेतक है बीएमसी: भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.